मोबाइल की किस्त जमा न होने के विवाद में किसान की लाठी डंडों से पीट कर की हत्या।
जरीफनगर/बदायूं – थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में मोबाइल की किस्त जमा न करने को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी है यह घटना मंगलवार रात करीब 7:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है किसान भीम सेन घर में बैठे खाना खा रहे थे इसी दौरान एक व्यक्ति डंडा लेकर पहुंचा उन पर हमला कर दिया डंडे के वार से किसान की मौके पर मौत हो गई थी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आपको बता देंगे पूरा मामला थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर का है गांव के रहने वाले अजीत ने 6 महीने पहले अपने आधार कार्ड पर भीमसेन को फाइनेंस पर मोबाइल दिलवाया था जिसकी भीमसेन को अजीत के खाते में किस्त जमा करनी पड़ती थी पिछले 3 महीने से किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अजीत के घर पर आ रहे थे इसी बात को लेकर मंगलवार रात भीमसेन घर पर खाना खा रहे थे इसी दौरान अजीत डंडा लेकर पहुंचा और किस्त जमा नहीं करने की वजह पूछने को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद में अजीत ने भीमसेन के सिर पर डंडा मार दिया जिसकी उनकी मौके पर मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वही अपनी आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है
मंगलवार बीती रात को थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में आरोपी अजीत ने भीम सेन के साथ गाली गलौज कर विवाद किया था अजीत ने भीमसेन को अपने आधारकर्ड से फाइनेंस पर मोबाइल दिलवाया था इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया अजीत ने भीमसेन के सिर पर डंडा मार दिया जिससे भीमसेन की मौके पर मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 