कल 13 अक्टूबर 2026 अखिल भारतीय रामलीला कमेटी मानेसर द्वारा राव किशन लाल सी. से. स्कूल मानेसर परिसर में भव्य रामलीला आयोजन का पहला दिन रहा I पहले दिन के मुख्य अतिथि बतौर महापौर डॉ इंद्रजीत यादव (नगर निगम मानेसर)के पतिदेव श्री राकेश यादव अपनी टीम के साथ व कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अशोक दिवाकर जी (आशीर्वाद के साथ) साथ में आदरणीय जगदीश जी संघ संचालक महानगर गुरुग्राम, पार्षद मनोज यादव वार्ड न.11, पार्षद रामप्रकाश (राजदान) वार्ड न.10, पार्षद ,पार्षद श्रीमती सर्वेश यादव/दिनेश यादव रामपुरा, श्री शेरसिंह नवादा ‘अध्यक्ष बाबा न्यारम दास गौशाला मानेसर’ ,मानेसर क्षेत्र के स्कुल संचालक जिनमें दीपिका सी. से. स्कूल संचालक श्री रामकंवर जी, भगवती विद्या मंदिर संचालक श्री राकेश जी, रामानुजन स्कूल संचालक श्री राकेश कुमार जी ,राव किशन लाल सी.से. स्कूल मानेसर संचालक श्री देवेन्द्र सिंह,अखिल भारतीय रामलीला कमेटी मानेसर से राममेहर साहब , रत्नेश तिवारी, रत्न लाल यादव सतीश यादव व गांव मानेसर के गणमान्य व्यक्ति बड़े सहयोग के साथ उपस्थिति रहे साथ ही बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे I पहले दिन की रामलीला मंचन का शुभारंभ गणेश वंदना दीपिका सी. से. की छात्राओं और सरस्वती वंदना राव किशन लाल सी. से.स्कूल मानेसर की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति के साथ किया गया I पहले दिन नारदजी जी का कामदेव पर विजय और विजय से उत्पन्न अभिमान को भगवान विष्णु द्वारा चूर करना,राजा दशरथजी जी द्वारा पुत्र प्राप्ति यज्ञ और राम लला जी, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न जी के जन्म तक के प्रसंग का मंचन हुआ I
आज सुबह रामलीला के संचालक श्री राघवराम शर्मा जी ने अपने स्कूल की सुबह की प्रार्थना में कल रामलीला मंचन के पुरे प्रसंग को दोहराकर विद्यार्थियों को अछे से समझाया I आप सभी का सभी तरह के सहयोग के लिये विशेष धन्यवाद I आप सभी रामभक्त आज व आगामी रामलीला मंचन में सादर आमंत्रित है I
🙏जय श्रीराम 🙏