भोपाल। राज्य शासन ने मध्य प्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को इसका राजपत्र में प्रकाशन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त भा.प्र.से. अधिकारी (मुख्य सचिव स्तर) मलय श्रीवास्तव को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
आदेश में कहा गया है कि आयोग के विचारणीय विषय 12 दिसंबर 2019 के राजपत्र के अनुसार यथावत रहेंगे। आयोग अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करते समय अन्य प्रदेशों तथा केंद्र सरकार के समकक्ष संवर्गों के वेतनमानों, राज्य की आर्थिक स्थिति और वित्तीय संसाधनों को ध्यान में रखेगा। आयोग का कार्यकाल आगामी आदेश तक होगा
आयोग में 6 सदस्य होंगे
मलय श्रीवास्तव – अध्यक्ष
अरुण कुमार सिंह, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश – सदस्य (न्यायिक सेवा)
बादाम सिंह, सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक – सदस्य संचालक, पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा – सदस्य (अतिरिक्त प्रभार)
सामान्य प्रशासन विभाग के पदस्थ सचिव द्वारा नामांकित अधिकारी – सदस्य
वित्त विभाग के पदस्थ सचिव द्वारा नामांकित अधिकारी – सदस्य
अजय चौबे, सेवानिवृत्त अवर सचिव, वित्त 