शाहजहाँपुर/कटरा:
आई टी एन संवाददाता शक्ति कुमार शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर जिले की चर्चित कटरा विधानसभा (131) में इस बार सियासी फिज़ा बदली-बदली नज़र आ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक राजेश यादव समाज से जुड़े एक ऐसे ज़मीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जिन्हें जनता सूरत से ही नहीं, बल्कि उनके नाम और काम से भली-भांति पहचानती है।
पूर्व में कटरा विधानसभा से विधायक रह चुके राजेश यादव भले ही पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की कूटनीति और राजनीतिक रणनीतियों के चलते अपनी सीट बरकरार रखने से चूक गए थे, लेकिन कटरा की जनता के दिलों पर उनकी पकड़ कभी कमजोर नहीं हुई। सत्ता में न रहते हुए भी वे बीते वर्षों में लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और आम जनमानस के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए।
स्थानीय नागरिकों और समर्थकों का मानना है कि राजेश यादव ने कभी भी राजनीति को सिर्फ सत्ता पाने का ज़रिया नहीं समझा, बल्कि कटरा की जनता की सेवा को अपना पहला कर्तव्य माना। बिना किसी पद के भी जनता के बीच उनकी निरंतर उपस्थिति ने उनके प्रति विश्वास को और गहरा किया है। यही वजह है कि इस बार कटरा विधानसभा की जनता अपने चहेते नेता को पुनः विधानसभा भेजने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रही है।