दुद्धी (सोनभद्र)।हाथीनाला थाना क्षेत्र के हाथीनाला जंगल में बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि लगभग 1 बजे एक तेज रफ्तार बलकर और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलकर चालक वाहन के केबिन में फंस गया। लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बलकर चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाइवा चालक की पहचान शादाब निवासी साहबगंज के रूप में हुई है। वहीं गंभीर घायल बलकर चालक की पहचान मध्यप्रदेश के मैहर निवासी हरिश्चंद्र यादव 35 पुत्र सुनकाई यादव के रूप में हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई। और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ मनोहर सिंह ने हरिश्चंद्र यादव को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है