मारवाड़ जंक्शन (पाली, राजस्थान)। 15-10-2026
नेमाराम मालवीय
मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिनला से सरपंच पद के उम्मीदवार ताराराम मेघवाल (तारु भाई आगरी, आखावास) ने गांव के विकास को लेकर अपना संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नेता बनना नहीं, बल्कि गांव का सेवक और बेटा बनकर जनता की सेवा करना है।
तारु भाई ने कहा कि यदि ग्रामीणों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता है, तो वे आने वाले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत सिनला में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि गांव में विकास कार्यों की कभी कमी नहीं आने देंगे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने गांव के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा ग्राम पंचायत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही। उनका कहना है कि गांव की जनता की सेवा करना और ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
तारु भाई आगरी आखावास ने कहा कि गांव का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। वे गांव के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करना चाहते हैं।