कानपुर नगर
थाना चकेरी क्षेत्र के लाल बंगला में चांदी व्यापारी के कारखाने में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया है।
क्या है पूरा मामला –
दिनांक 12.10.2026 को लाल बंगला स्थित चांदी व्यापारी के कारखाने से छत के रास्ते प्रवेश कर लगभग *18 किलोग्राम चांदी* चोरी कर ली गई थी। व्यापारी की तहरीर पर थाना चकेरी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में डीसीपी पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त विकास और उसके पिता बसंत लाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी गई 18 किलो चांदी शत-प्रतिशत बरामद कर ली गई है।
घटना में संलिप्त एक अन्य वांछित अभियुक्त शिवलाल सोनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
इस सफल अनावरण और शत-प्रतिशत बरामदगी पर पुलिस टीम को *₹25,000 के पुरस्कार* की घोषणा की गई है।
जिला क्राइम ब्यूरो कानपुर दीपक तिवारी