कुछ पुलिस अधिकारी ऐसे होते हैं कि वह कहि भी रहें अपनी शानदार कार्यशैली से सब का मन जीत लेते हैं और लोगो की पीड़ा को समझकर उसका निस्तारण करने के लिए हमेशा बड़ी ततपरता व तल्लीनता के साथ लगे रहते है और उनकी पीड़ा को जबतक समाप्त ना करदें तब खुद भी बेचौन रहते हैं ऐसे ही आईपीएस अम्रत जैन पुलिस अधीक्षक नगर है जो अपनी जन हितेषी कार्यप्रणाली के चलते आजकल चर्चाओं का विषय बने हुए हैं इनको मुज़फ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर आए करीब कुछ समय हुआ हैं लेकिन अम्रत जैन की सक्रियता एवं मौके वारदात पर तत्काल पहुंचने के चलते पुलिस विभाग भी कुछ कर गुजरने की प्रेरणा इन से ले रहा है। एस पी सिटी अम्रत जैन का इस जिले के अलावा अन्य जिलों में भी काम करने का अच्छा खासा अनुभव उनका साथ दे रहा है यही कारण है कि वह हर जिले के हर प्रकार के मिजाज को बेहतर ढंग से समझते हैं यहां के हालात एवं परिस्थितियों को देखकर व बेहतर ढंग से काम कर अंजाम देने में लगे हुए हैं। दिन या रात में इनके सीयूजी एवं निजी फोन की घंटी बजती रहती है क्योंकि पीडित पक्ष इन को फोन करके अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं तथा किसी भी घटना या प्रताड़ना की शिकायत इनसे कभी भी और किसी भी वक्त की जा सकती है पुलिस अधीक्षक नगर अम्रत जैन के द्वारा पीड़ित के दर्द को समझकर उसकी तत्काल मदद कर कार्रवाई का यह प्रभाव पड़ रहा है। इसी लिए जनता का विश्वास पुलिस के लिए प्रति कायम हो रहा है। हालांकि कभी कभी मुज़फ्फरनगर जिले का अपराध कभी पुलिस या जनता को चेन नहीं लेने देता लेकिन अधिकारी स्तर पर अपने कर्तव्यों का दायित्व भी एस पी सिटी अम्रत जैन बखूबी निभा रहे हैं। जिले के अपराध का जहां तक सवाल है तो वह कभी कम कभी ज्यादा होता रहता है लेकिन कुछ घटनाएं को लेकर यहां का अपराधिक मिजाज हमेशा से एक ही रूप में रहा है आपसी रंजिश जमीन जायदाद के झगड़ों के चलते इन में कभी कमी तो कभी बढ़त भी होती दिखाई देती है लेकिन अपराध को रोकने हेतु अधिकारियों द्वारा हर प्रकार के प्रयास अपने स्तर पर किए जाते रहे हैं जिसमें अधिकारियों को कम समय में ही सफलता मिल जाती है और घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाता है। वहीं एस.पी सिटी अम्रत जैन द्वारा अपने निर्देशन में सिटी सर्किल में उनकी टीम कई घटनाओं का पर्दाफाश भी उनके नेतृत्व में पुलिस ने किया है तो वहीं शातिर इनामी बदमाशों को उनके नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने लंगड़ लूला कर उनको उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रही है इसीलिए अपराधी वर्ग में जबरदस्त खलबली मची हुई है। आकर्षक व्यक्तित्व एवं व्यवहार कुशलता के धनी अम्रत जैन की कार्यप्रणाली गुंडों और बदमाशों को रास नहीं आ रही है लेकिन जनता जरूर इन से संतुष्ट हो चली है मुज़फ्फरनगर में कम समय में इतनी लोकप्रियता किसी को भी सोचने पर विवश कर देती है लेकिन एस पी सिटी अम्रत जैन की सोच केवल जनता को न्याय दिलाने एवं अपराधियों की कमर तोड़ना।