जनपद हरदोई में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी’ में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अन्नपूर्णा स्वरूप मेहनती, कर्मठ एवं समर्पित महिला कृषकों को सम्मानित कर हृदय से गौरवान्वित महसूस किया।
आज हमारी नारी शक्ति कृषि के पारंपरिक कार्यों से आगे बढ़कर पशुपालन एवं डेयरी उद्योग, स्वयं सहायता समूह (SHG), कृषि सखी, ड्रोन दीदी, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि उद्यमिता एवं कृषि व्यवसाय जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके अथक परिश्रम, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।
महिला कृषक न केवल खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम योगदान दे रही हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं ग्रामीण विकास की नई मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं।
आइए, हम सभी महिला कृषकों के योगदान को सम्मान दें और कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी, नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का संकल्प लें।
