(एटा)। नवरात्रि के छठे दिन सकीट के प्रसिद्ध देवी मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। विधि-विधान से माता का अभिषेक और श्रृंगार किया गया। मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई और आरती के दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पंडित संजू, सचिन मेडिकल वाले, श्रीमती अंजनी वार्ष्णेय, सिद्धि, युग, बिल्लू यादव, विपन शर्मा, अरुण वर्मा, पूनम, अंजली, शिवन्या, दीपू और तनु सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा।