*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह *
मोतिहारी में हथियार तस्करों पर SP का हंटर!
आर्म्स एक्ट में 52 अपराधियों को हुई जेल – बुलेट सिंह भी गया अंदर
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में नशे के सौदागरों के बाद अब अवैध हथियार कारोबारियों पर *SP स्वर्ण प्रभात का डंडा* चल गया है!
मोतिहारी पुलिस ने इस साल 1 जनवरी से 14 अक्टूबर 2026 तक आर्म्स एक्ट के मामलों में 52 अपराधियों को कोर्ट से सजा दिलाई है। यह अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
– पिपराकोठी और डुमरियाघाट के राकेश कुमार और महंथ राम रतन दास को देसी कट्टा और कारतूस मामले में 3-3 साल का कठोर कारावास
– मलाही के विकास उपाध्याय को पिस्टल और अर्धनिर्मित हथियार बरामदगी में 2 साल की सजा
– केसरिया का कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ बुलेट सिंह भी देसी कट्टा और 4 कारतूस के साथ धराया, कोर्ट ने 3 साल जेल भेजा
– पिपरा के नंदलाल साईं और अदालत राय को भी 3-3 साल की सजा
SP स्वर्ण प्रभात ने कहा – _”हमारा मकसद सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ठोस सबूत के साथ दोषियों को सजा दिलाकर कानून के दायरे में लाना है। अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह