🚨 उन्नाव में हाईवे पर स्कूल बस में लगी भीषण आग, 60 बच्चे और 3 शिक्षक सुरक्षित
उन्नाव, उत्तर प्रदेश: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के गुरुनानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चे और 3 शिक्षक आनंदी वाटर पार्क से घूमकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लग गई। चालक ने तुरंत बस रोक दी, जिसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से बस का इंजन और अंदर का हिस्सा जल गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी बच्चे और शिक्षक सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#Unnao #UnnaoNews #KanpurLucknowExpressway #SchoolBusFire #BreakingNews #UPNews #KanpurNews #SchoolChildren #FireBrigade #HindiNews #LatestNews #ViralNews #UttarPradesh