*इंडियन* *टीवी* *न्यूज़* *शुक्लागंज* *नारी* *सम्मान* *धज्जियां* *उड़ाती* *शुक्लागंज* *की* *नगर* *पालिका*शुक्लागंज सरकार द्वारा नारी सम्मान की मुहिम चलाई जा रही है लेकिन शुक्लागंज की नगर पालिका इसका मजाक बना रही है इसका जीता जागता परिणाम शुक्लागंज के गंगा घाट पर देखने को मिलता है
जहां पर शिव बाबा घाट से लेकर गंगा विशन घाट तक महिलाओं को वस्त्र बदलने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है पंडित श्रीकांत तिवारी का कहना है कि 3 वर्ष पहले पुरवा मौरावां के चेयरमैन रेनू द्वारा महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए टीन का डिब्बा लगवाया था वह भी अब खराब हो चुका है लेकिन सरकार द्वारा गंगा सफाई और महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाती है लेकिन वह सिर्फ कागजों तक रह जाती है जब कभी भी यहां कोई बड़ा मेला पड़ता है तब नगरपालिका अपनी व्यवस्था करवाती है उसके बाद नगरपालिका का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घाट की तरफ नजर नहीं कमाता और ना ही कोई व्यवस्था की जाती है इंडियन टीवी न्यूज़ शुक्लागंज बबलू सविता डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर उन्नाव