ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

राजगढ़: करनवास में रेलवे गेट नंबर-3 करीब 45 मिनट बंद रहने से ग्रामीण परेशान

```

राजगढ़। जिले के ग्राम करनवास में रेलवे गेट नंबर-3 करीब 45 मिनट तक बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गेट बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को इंतजार करना पड़ा।

ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। लंबे समय तक रेलवे गेट बंद रहने से आमजन को आवागमन में असुविधा हुई। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से व्यवस्था में सुधार करने और आमजन की परेशानी को दूर करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *