सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल
- परसपुर गोण्डा।। करनैलगंज-सीबीएन मार्ग पर आटा धर्मकांटा के पास रविवार शाम अचानक सांड़ के सामने आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तरबगंज थाना क्षेत्र के उमरापुर निवासी शिव प्रकाश मौर्य (30) अपने साढ़ू की बेटी नीलम को मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने के लिए करनैलगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। आटा के पास बाइक सांड़ से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिव प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी परसपुर पहुंचाया।तथा परिजनों को सूचना दी गयी।जहां चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित किये जाने पर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
