ताजपुर सर्कल (भारतीय जनता पार्टी (लुधियाना अर्बन) के ताजपुर सर्कल प्रधान श्री प्रवीण चोपड़ा जी एवं उनकी समस्त सर्कल टीम की ओर से सभी इलाका निवासियों, शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के महान पर्व दशहरा (विजयदशमी) की सहृदय हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस पावन अवसर पर सर्कल प्रधान प्रवीण चोपड़ा जी ने संदेश देते हुए कहा कि दशहरा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमें अपने अंदर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मकता को समाप्त कर सत्य, धर्म और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
भाजपा ताजपुर सर्कल की पूरी टीम ईश्वर से प्रार्थना करती है कि यह विजयदशमी आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्रगति लेकर आए। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर अपने शहर और समाज की उन्नति तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।
