Okविजयादशमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को राजगढ़ पुलिस लाइन में भव्य ‘शस्त्र पूजन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।
वैदिक मंत्रोच्चार और हवन में दी आहुतियां
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितों द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पुलिस शस्त्रागार से सभी हथियारों को बाहर निकालकर उनका पूजन किया गया। इसके बाद आयोजित पवित्र हवन में मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आहुतियां दीं।
शस्त्रों और वाहनों की पूजा
शस्त्र पूजन के बाद मंत्री गौतम टेटवाल ने परंपरा अनुसार तलवार से एक-एक कर तीन कोला काटे। कार्यक्रम में केवल हथियारों की ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के वाहनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।
