*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला पदाधिकारी, गया द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा*
योजना अन्तर्गत सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने का निदेश।
आज दिनांक-22.10.2026 को जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष, गया में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी, गया द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को ससमय पूर्ण कराते हुये शत-प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी, गया को मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी, गया को योजना के सभी सम्बद्ध पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भौतिक एवं वित्तीय आँकड़ों की प्रविष्टि ससमय पी०एम०डी०डी०के०वाई० पोर्टल पर करने का निदेश दिया गया।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
