*नागौद जनपद में जिला पंचायत CEO का सख्त एक्शन, PM आवास में लापरवाही पर उपयंत्रियों का वेतन रोका, अनुपस्थित सचिवों का 7 दिन का वेतन कटा
सतना रिपोर्टर रामदत्त दाहिया
*सतना।* जिला पंचायत CEO श्रीमती सपना त्रिपाठी द्वारा जनपद पंचायत नागौद में निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रगति कम पाए जाने पर CEO ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपयंत्रियों का वेतन रोकने और बैठक में अनुपस्थित सचिवों व ग्राम रोजगार सहायकों का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत CEO लगातार जनपद पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने के लिए समीक्षा बैठकें कर रही हैं। इसी कड़ी में दिनांक 22/10/2026 को जनपद पंचायत नागौद में समस्त निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।
*PM आवास में धीमी प्रगति पर नाराजगी -*
बैठक में पीएम आवास योजना के भवनों के निर्माण की प्रगति कम होने पर CEO ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सचिव और GRS को किस्त के अनुसार समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने और सेक्टर प्रभारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही Geo Tag फोटो लेकर अपलोड करने को कहा और चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*एक बगिया मां के नाम और VB-G RAM G योजना -*
“एक बगिया मां के नाम” योजना में कम प्रगति पर NRLM और BC स्टाफ पर नाराजगी जताते हुए 3-3 कार्ययोजना का टारगेट दिया। VB-G RAM G योजना के तहत युक्तधारा पोर्टल में ऑनलाइन कार्य प्रदर्शित न होने पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि कार्यशैली में सुधार करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
*उपयंत्रियों को चेतावनी -*
कम और शून्य प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सेक्टर उपयंत्रियों का वेतन रोकने के निर्देश CEO जनपद को दिए गए। CEO ने कहा – “आप लोग क्या कार्य करते हैं, किस प्रकार की मॉनिटरिंग करते हैं? मन लगाकर कार्य करें, अभी वेतन रोक रही हूं, अगली बैठक में स्थिति यही रही तो इससे बड़ी कार्रवाई होगी।”
*स्वच्छता पर विशेष अभियान -*
वाटर ऑन व्हील के तहत शनिवार को आंगनवाड़ी केंद्रों में स्पेशल कैंपेन चलाकर स्वच्छता मित्रों के माध्यम से शौचालयों की साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में PO गौरव शर्मा, जनपद CEO अशोक मिश्रा, तकनीकी अमला, PCO, ADO सहित जनपद का स्टाफ उपस्थित रहा।
