फतेहपुर (उत्तर प्रदेश):
जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) के सख्त और कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत हथगाम ब्लॉक की ग्राम पंचायत मऊपारा के मजरे काशी का पुरवा में 3 दिवसीय विशेष साफ-सफाई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कस्बा हथगाम की सजग और समर्पित 12 सदस्यीय सफाई टीम द्वारा किए गए इस भगीरथ प्रयास की चारों तरफ जमकर सराहना (प्रशंसा) हो रही है।
3 दिनों तक चला सघन स्वच्छता अभियान
मजरे के कोने-कोने को संक्रामक बीमारियों से मुक्त करने के लिए 22 अक्टूबर से शुरू हुआ यह त्रिवसीय अभियान बेहद व्यवस्थित रहा। इस दौरान 12 सफाई कर्मियों की टीम ने पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए गांव की तस्वीर बदल दी।
एंटी-लार्वा छिड़काव और झाड़ियों की कटाई
मच्छरों जनित बीमारियों (डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया) पर प्रभावी रोक लगाने के लिए टीम द्वारा गांव के मुख्य रास्तों और जलभराव वाले स्थानों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का भारी मात्रा में छिड़काव किया गया। इसके साथ ही, रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों और चरी की कटाई कर रास्तों को साफ और सुरक्षित बनाया गया। जलभराव वाली जगहों पर एंटी-लार्वा का स्पेशल छिड़काव किया गया ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
ग्रामीणों ने जताया आभार, टीम के कार्य को बताया सराहनीय
गांव की इस व्यापक साफ-सफाई और प्रशासन की इस मुस्तैदी को देखकर काशी का पुरवा के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि 12 सदस्यीय टीम ने जिस मुस्तैदी से 3 दिनों तक लगातार काम किया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है। इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जिला पंचायत राज अधिकारी और हथगाम सफाई टीम का आभार व्यक्त किया है।
