चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन का अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चला जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया इसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी निवासी आशीष पुत्र किशन चंद्र अपने मित्र बैभव कुमार पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी ब्रह्ममपुर थाना सिविल लाइंस के मय एक किता प्रार्थना पत्र मय एक चोर प्रशांत पाल पुत्र नन्हेपाल निवासी गांव कंडेला थाना बदायूं द्वारा उसकी मोटरसाइकिल बुलेट यूपी 24 AF 7416 चोरी कर ले जाते समय पकड़ लिया था चोर प्रशांत पाल और बुलेट मोटरसाइकिल के साथ थाने में उपस्थित हुए इसके संबंध में थाना सिविल लाइंस पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया चोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

