*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की 27वीं कार्यकारिणी की नौवीं बैठक सम्पन्न, चंपारण एक्सपो एवं आगामी सत्र के चुनाव पर हुई चर्चा
मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स की 27वीं कार्यकारिणी की नौवीं बैठक रविवार को बंजरिया पंडाल स्थित होटल में चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चैंबर की विगत गतिविधियों की समीक्षा, आगामी सत्र के चुनाव, द्वितीय चंपारण एक्सपो के आयोजन तथा व्यापारिक गतिविधियों के अध्ययन हेतु प्रस्तावित दौरे सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत चैंबर के महासचिव आलोक कुमार द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि तथा विगत अवधि में चैंबर द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष अनिल बोहरा ने चैंबर के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में चैंबर सदस्य नीलेश रंजन, अजय कुमार सुमन एवं विपुल कुमार विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। चैंबर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
**आगामी सत्र 2027 के चुनाव पर चर्चा करते हुए चुनाव प्रभारी पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान ने बताया** कि चैंबर के विभिन्न पदों—एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं एक संयुक्त सचिव—के लिए चुनाव लेमन ट्री में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में वही सदस्य भाग लेने के पात्र होंगे, जिन्होंने आगामी सत्र के लिए अपना सदस्यता नवीनीकरण शुल्क जमा कर दिया हो तथा जिनके पास चैंबर की कोई बकाया राशि शेष न हो।
बैठक में सत्र 2026 के अंत में **द्वितीय चंपारण एक्सपो** के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई तथा इसके सफल आयोजन के लिए प्रारंभिक रूपरेखा तय की गई। सदस्यों ने इसे स्थानीय व्यापार, उद्योग एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
व्यापारिक गतिविधियों, बाजार की संभावनाओं एवं अन्य व्यावसायिक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझने के उद्देश्य से दिसंबर माह में खगड़िया, भागलपुर एवं पूर्णिया का तीन दिवसीय व्यापारिक दौरा करके वहां के व्यावसायिक संगठनों के साथ बैठक के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम के लिए हेमंत कुमार को प्रभारी, एवं चंदू मिश्रा तथा वीरेंद्र जालान को सह प्रभारी बनाया गया बनाया गया।
बैठक में चैंबर के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, संयोजक मनीष कुमार, निवर्तमान अध्यक्ष अंगद सिंह, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान, रवि कृष्ण लोहिया एवं संजय जायसवाल, अनुपम जायसवाल, हेमंत कुमार, सुधांशु रंजन, चंदू मिश्रा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कमलेश कुमार, अरविन्द सर्राफ सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।अरविन्द सर्राफ के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ बैठक के स्थगन की घोषणा की गई।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह
