दुद्धी (सोनभद्र) ।आगामी छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में आज मंगलवार शिवाजी तालाब सहित परिसर में विशेष साफ सफाई का कार्य कराया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के निर्देशन में चलाए गए इस स्वच्छता अभियान के दौरान तालाब परिसर और आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जयसवाल सचिव दीपक शाह ,सभासद धीरज जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अध्यक्ष कमलेश मोहन ने छठ महापर्व की महत्ता को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तालाब सहित परिसर की साफ सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, जिससे व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नगर पंचायत प्रशासन का यह प्रयास ‘स्वच्छ दुद्धी, सुंदर दुद्धी’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है ।
