*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
संग्रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 अपराधियों की कराई गई क्रिमिनल परेड
संग्रामपुर। थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में संग्रामपुर थाना परिसर में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को लगभग 42 अपराधियों की विधिवत आपराधिक परेड (क्रिमिनल परेड) कराई गई।
शराब कारोबारियों, चोरों समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को दी गई सख्त हिदायत।
परेड के दौरान सभी संबंधित व्यक्तियों को कानून का पालन करने, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी से अपराधी रजिस्टर में हस्ताक्षर भी कराए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना, अपराध नियंत्रण को मजबूत करना और थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।
संग्रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: अमरजीत सिंह
