हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के डकैया गांव के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के हसनपुर छेदना निवासी उत्तम पुत्र राजाराम पासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उत्तम बाइक से बघौली से प्रतापनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डकैया गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उत्तम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
SHIVAM SHUKLA
Reporter,
ITN National News
HARDOI
