“बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*सदर अस्पताल, मोतिहारी में ‘पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन एवं टीम बिल्डिंग’ कार्यशाला संपन्न*
कार्यालय उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, मोतिहारी के निर्देशानुसार एवं ‘मिशन क्वालिटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक दिवसीय ‘पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन एवं टीम बिल्डिंग’ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला स्थानीय डी.एच.एस. मीटिंग हॉल / पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO) डॉ. शरत चंद्र शर्मा और जिला प्रोग्राम मैनेजर (DPM) श्री ठाकुर विश्वमोहन प्रसाद द्वारा की गई।
आयोजन में पिरामल स्वास्थ्य की सक्रिय भागीदारी
यह कार्यशाला पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से संपन्न हुई। इस दौरान पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि श्री नवीदुर्रहमान, श्री मुकेश कुमार एवं उनकी पूरी टीम ने सक्रिय रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्य बिंदु एवं गतिविधियां:
* अवधि व समय: यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2026 को पूर्वाहन 10:30 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक संचालित किया गया।
* प्रतिभागी: कार्यशाला में कुल 58 चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
* केंद्रीय उद्देश्य: इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘सेल्फ चेंज टू सिस्टम चेंज’ (स्वयं में बदलाव से व्यवस्था में बदलाव) रहा। इसके तहत प्रतिभागियों को आत्म-परिवर्तन (Self Change), स्व-प्रबंधन (Self Management), टीम निर्माण और प्रभावी प्रबंधन के गुर सिखाए गए।
* व्यावहारिक गतिविधियां: प्रशिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावकारी बनाने के लिए प्रतिभागियों को मेडिटेशन (ध्यान) और टॉवर बिल्डिंग जैसी प्रमुख गतिविधियां कराई गईं।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह
