बालोद में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, 600 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना
बालोद, 27 अक्टूबर 2026। युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन बालोद एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में शुरू होगा। इसमें 600 से अधिक प्रतिभागियों और अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उत्सव में बालोद जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी तथा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के संगतकार हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन ने युवाओं से उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के कक्ष क्रमांक 67 स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।
