ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
तैनाती स्थल पर निवास करते चिकित्सक: डीएम
अतिरिक्त पी.एच.सी. कल्पीपारा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
इंडियन टीवी न्यूज
बहराइच
बहराइच 04 जुलाई। ‘‘यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना’’ की थीम पर प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक ‘‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले’’ का आयोजन किये जाने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। इस कड़ी में रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्पीपारा का निरीक्षण कर यहॉ पर आयोजित जनआरोग्य मेले की व्यवस्थाओं को जायज़ा लिया।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अतिरिक्त पी.एच.सी. का निरीक्षण करते हुए यहॉ पर मरीज़ों को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि स्वास्थ्य मेला में आने वाले मरीजों को शासन के मंशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराई जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने यह भी निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ अपने-अपने तैनाती स्थलों पर अनिवार्य रूप से निवास करें ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।