*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक-30.10.2026 को पी०एम०-किसान योजना 24वीं किस्त की राशि विमुक्त।*
*‘‘पी०एम०-किसान उत्सव दिवस’’ के अवसर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनासकंठा, गुजरात से राशि विमुक्त।*
*गया जिला में इस मौके पर जिला कृषि कार्यालय, गया, कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर एवं आमस सभी 24 प्रखंडों एवं 322 पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
*एनआईसी बेवकास्ट एवं यूट्यूब के माध्यम से आयोजित प्रसारण में जिला कृषि कार्यालय, गया, में कुल 103 कृषकों सहित प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर लगभग 21000 कृषकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।*
*इस कार्यक्रम का आयोजन इफको, कृभको, अन्य सभी उर्वरक कम्पनियों, सहकारी समिति, पैक्स, राज्य खाद्य निगम, राष्ट्रीय बीज निगम एवं किसानों से संबंधित अन्य सभी कार्यालय/संस्था द्वारा लगभग 2000 किसानों को लाईव प्रसारण दिखाया गया।*
*गया जिला में 2,80,458 किसानों को कुल 56,49,24,000/- रुपये पी०एम०-किसान की राशि का हस्तानान्तरण।*
*कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर में ‘‘पी०एम०-किसान उत्सव दिवस’’ के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री, माननीय श्री जीतन राम माँझी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।*
*जिले में माननीय केन्द्रीय कृषि मंत्री के निदेष के आलोक में दिनांक-26.10.2026 से 30.11.2026 तक उर्वरकों की निर्भरता को कम करने के उद्देष्य से किसान चैपाल -सह- खेत बचाओं अभियान का आयोजन जिले के सभी 322 पंचायतों में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारम्परिक तरीके से जैविक खेती का बढ़ावा दिया जाना है। इस कार्यक्रम में लगभग 30000-35000 कृषकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।*
*गया जिले में माननीय कृषि मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, गया की उपस्थिति में दिनांक- 05.11.2026 को हरिदास सेमिनरी स्कूल स्थित संस्कृति केन्द्र में लगभग 1000 किसानों को किसान मेला-सह-खेत बचाओं अभियान का आयोजन कर जागरुक किया जायेगा।*
*जिला पदाधिकारी द्वारा किसान मेला-सह-खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को महत्वपूर्ण निदेश दिया गया एवं कार्यक्रम के रुप रेखा को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।*
आज दिनांक-30.10.2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर में ‘‘पी०एम०-किसान उत्सव दिवस’’ के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री, माननीय श्री जीतन राम माँझी, जिला कृषि पदाधिकारी, गया, ई० मनोज राय, वरीय वैज्ञानिक-सह- प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर, डा० अनिल कुमार रवि, डा० मोनिका पटेल, डा० रश्मि प्रियदर्शी, वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान श्री रमेश सिंह, कृषि समन्वयक, बी०टी०एम०,ए०टी०एम, किसान सलाहकार एवं नगर, मानपुर, वजीरगंज, बोधगया प्रखंडों के लगभग 600 किसान शामिल हुये।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
