
आज हल्का पूर्वी के निवासी श्री गगनदीप सोनी जी के निवास स्थान पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला लुधियाना अर्बन के कार्यकारी सदस्य श्री हिमांशु जग्गी जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
बैठक के दौरान श्री गगनदीप सोनी जी ने स्थानीय निवासियों को श्री हिमांशु जग्गी जी से मिलवाया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों ने श्री हिमांशु जग्गी जी को जिला कार्यकारी सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही आगामी 2027 के चुनावों और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जनता ने रखा समस्याओं का मुद्दा, मौजूदा सरकार पर साधे निशाने :-
इलाके के लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं से श्री हिमांशु जग्गी जी को अवगत कराया। जनता का कहना था कि मौजूदा सरकार ने केवल खोखले वादे किए हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है, जिससे आज आम जनता बेहद परेशान है। लोगों ने यह भी चिंता जताई कि आज पंजाब के हालात ऐसे बन चुके हैं कि कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
हिमांशु जग्गी का आश्वासन – “भाजपा सरकार बनते ही दूर होंगी सभी समस्याएं”
क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए श्री हिमांशु जग्गी जी ने भरोसा दिलाया कि यदि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती है, तो जनता को इन सभी समस्याओं से पूरी तरह निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, लेकिन 2027 में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की सभी स्थितियों को पूरी तरह सुधार दिया जाएगा और राज्य में शांति व सुरक्षा कायम की जाएगी।
इलाकावासियों का ऐलान – “पार्टी टिकट दे तो कंधे से कंधा मिलाकर देंगे साथ”
बैठक के अंत में क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों और इलाका निवासियों ने एक स्वर में कहा कि यदि पार्टी श्री हिमांशु जग्गी जी को चुनावी मैदान में उतारती है और टिकट देती है, तो इलाके का हर एक शख्स उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और उनकी जीत सुनिश्चित करेगा.
