सहारनपुर
सहारनपुर। नानौता थाना पुलिस, सीसी टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान करीब 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले बरामद किए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से मिष्ठान का नमूना लेकर शेष रसगुल्लों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया। वहीं, संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर हुंडई वरना कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।पुलिस के चेकिंग के दौरान कार संख्या UP11 CJ 9976 से रसगुल्ले बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और खाद्य अधिकारी उमेश कुमार ने मिष्ठान का नमूना लेकर कार्रवाई की। वाहन में सवार सौरव शर्मा निवासी नस्तरपुर सडोली, सहारनपुर और जान मोहम्मद निवासी भैसानी, शामली से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई। कार को सीसी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार ने सीज किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में की गई।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
