पन्ना।
जिले में आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। महज दो घंटे के अंदर एक दर्जन से अधिक घायल जिला अस्पताल पहुंचे हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक कुत्तों के हमले से दहशत का माहौल है।
भयानक घटना बरेडा गांव में सामने आई, जहां धूप में बैठे 76 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुरदीन मिश्रा का एक उग्र कुत्ते ने हाथ का अंगूठा काटकर अलग कर दिया। वहीं बृजपुर और कलदा गांव में दो बच्चियों समेत कई ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के अनुसार, सिर्फ दो घंटे के भीतर 10 से 12 घायल इलाज के लिए पहुंचे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर होने पर माइनर ऑपरेशन किए गए हैं।
लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के हमले और रेबीज के खतरे से आम नागरिकों में भारी रोष और डर का माहौल बना हुआ है
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य
