दुद्धी (सोनभद्र)।विंढमगंज थाना क्षेत्र के खोखा करहिया गांव में रविवार सुबह घर से बकरियों को बाहर निकाल रही एक महिला को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। परिजनों की सूझबूझ और समय पर अस्पताल पहुंचाने से महिला की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोखा करहिया गांव निवासी रामकिशुन की 34 वर्षीय पत्नी चंद्रावती रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर से बकरियों को बाहर निकाल रही थीं। इसी दौरान दरवाजे के चौखट के नीचे छिपे एक कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बिना किसी देरी के तत्परता दिखाई और निजी साधन से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां सीएचसी के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख महिला का इलाज शुरू किया गया ।चिकित्सक ने बताया कि महिला को एक विषैले सर्प ने काटा है।डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
