सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की हर समस्या का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की तत्काल जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने को कहा।
