पंजाब: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार, ED की यह कार्रवाई पंजाब में कई स्थानों पर की जा रही है। जांच के दायरे में Marbella Group, Gulmohar Township Group, इनसे जुड़े प्रमोटरों और संजीव जुनेजा के परिसरों को भी शामिल किया गया है।
यह जांच पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) द्वारा औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन में कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और आवंटित प्लॉटों के स्वामित्व में बाद में हुए बदलावों से संबंधित है।
ED इस मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं और संपत्तियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है।
