राजगढ़।
शंकर कॉलोनी स्थित पीटी कंपनी क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक रेहान खान के घायल होने की घटना के बाद आखिरकार बिजली विभाग हरकत में आया है। हादसे के बाद विभाग ने क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाइन को हटाने और शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा लाइन शिफ्टिंग की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल पर संतोष जताते हुए मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली विभाग द्वारा सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग की कार्रवाई शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए राहत की बात है।
City – राजगढ़
Reporter – Bhavish Gour
