धार।
धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमंडल निवासी दिलीप पुरी, जो वर्तमान में खातेगांव में थाना प्रभारी (टीआई) के पद पर पदस्थ थे, शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित तौर पर शराब तस्करों के वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
टीआई दिलीप पुरी के निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित उनके गृह ग्राम बरमंडल में शोक की लहर है। आज 2 नवंबर 2026 को उनके गृह ग्राम बरमंडल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रिपोर्ट : धार से अंतिम शिंदे,
