तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत
**सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम…..
परसपुर गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के प्रतापपुर टिकुरी गांव में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आरोही (7) पुत्री अर्जुन सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
