कोसागोंदी और सनौद में जुए के दो अड्डों पर पुलिस की दबिश, 8 आरोपी गिरफ्तार


दो अलग-अलग कार्रवाई में 4,940 रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त, सनौद पुलिस ने दर्ज किए दो प्रकरण
बालोद, 4 नवंबर। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सनौद पुलिस ने ग्राम कोसागोंदी और ग्राम सनौद में दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 4,940 रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम कोसागोंदी के बड़े तालाब के पास की गई। यहां जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 3,290 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई ग्राम सनौद के पुराने श्मशान घाट के पास की गई। यहां जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1,650 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की।
गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार साहू, नीलकंठ ठाकुर, रोमलाल साहू, नीरज कुमार ध्रुव, सुरेंद्र कुमार ध्रुव, धनंजय निषाद, वरुण कुमार और अरुण साहू शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी माया शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह के नेतृत्व में की गई।
