दुद्धी (सोनभद्र)।पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, चपकी में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा तथा भविष्य में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मॉडल और रचनात्मक गतिविधियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय परिवार ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने के लिए प्रेरित करना रहा।इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र सिंह, मुख्य अतिथि मिथिलेश सिंह सेवाकुंज आश्रम,विशिष्ट अतिथिथि भानु प्रताप इंडियन बैंक शाखा प्रबन्धक ,बृजेश कुमार यादव NTPC, सतीश पाल, दिनेश कुमार ,केशव ,नीरज कुमार, सर्वेश कुमार सिंह,जितेंद्र वर्मा, रत्नेश कुमार पटेल, चन्दा यादव ,विकाश भास्कर, प्रियांशु कुमार , सनी रवानी, अजीत कुमार यादव, अरविंद मिश्रा, राजेश कुमार शर्मा ,राकेश कुमार ,के साथ अन्य कर्मचारीगढ़ उपस्थित हैं
