रिपोर्टर : जाकिर जंकार, आहवा-डांग
जिला पंचायत की स्वास्थ्य शाखा में आज PC&PNDT Act के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति (डिस्ट्रिक्ट एडवाइजरी कमेटी) की बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीताबेन बागुल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
आहवा जनरल अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर आए एम.डी. रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हर्षकुमार टी. पटेल को प्रत्येक गुरुवार एवं शुक्रवार को पूर्णकालिक रूप से सोनोग्राफी मशीन का उपयोग करने की अनुमति प्रदान की गई।
GMSCL गांधीनगर द्वारा जनरल अस्पताल, आहवा को आवंटित नई सोनोग्राफी मशीन की स्थापना के प्रस्ताव को समिति के सभी सदस्यों ने मंजूरी दी।
गांधीनगर से प्राप्त पत्र के अनुसार जिला एवं उप-जिला उपयुक्त प्राधिकरणों द्वारा PC&PNDT Act के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
उप-जिला उपयुक्त प्राधिकरण को स्वास्थ्य संस्थानों के निरीक्षण के दौरान PC&PNDT Act के अंतर्गत रिपोर्ट, रजिस्टर एवं सोनोग्राफी प्लेट सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने तथा कानून का उल्लंघन न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
बठक में समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीताबेन बागुल के अलावा अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपयुक्त प्राधिकरण डॉ. हेमांशु गामित, महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. निलकेतु पटेल, आहवा एवं वघई के तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुराधा गामित एवं डॉ. स्वाति पवार, कियान अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मितेश गवली, IMA के चेयरमैन डॉ. ए.जी. पटेल तथा प्रोग्राम असिस्टेंट श्री उमाकांत जी. पटेल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
