हापुड़।
गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा में शामिल होने के लिए हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
इस अवसर पर हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयपाल आढ़ती ने कार्यकर्ताओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर गाजियाबाद के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा देश में अराजकता फैलाने के कथित प्रयासों और देशविरोधी ताकतों को समर्थन देने के विरोध में आयोजित इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जुड़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराना महत्वपूर्ण है।विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, देश की एकता और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
जिला हापुड से राहुल कुमार
