बरेली
बरेली थाना बारादरी पुलिस टीम ने चेकिंग और मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक नितिन राणा (चौकी प्रभारी रूहेलखंड) और उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार (चौकी प्रभारी जगतपुर) की भूमिका और कार्यकुशलता सबसे सराहनीय और उत्कृष्ट रही है।घटना के खुलासे के लिए थाना बारादरी पुलिस द्वारा लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। दिनांक 05.11.2026 को भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायरिंग कर दी।पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त उफैज़ा पुत्र नईमउद्दीन (निवासी- काजीटोला, थाना बारादरी, जिला बरेली; उम्र- 26 वर्ष) के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। दूसरे अभियुक्त शकिल उर्फ शानू उर्फ नागराज (पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ नन्हे, निवासी- मोहन तालाब, ऐजाज नगर गौटिया, थाना बारादरी, जिला बरेली; उम्र- 38 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्यूरो चीफ बरेली डिवीज़न
