इंडियन टीवी न्यूज नेशनल छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर।
राजधानी में सर्राफा कारोबारी कार्तिक गिरि के लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ रायपुर पुलिस की सफेद स्कॉर्पियो चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में काफिले में शामिल कुछ लोग चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की पायलटिंग व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर किसके आदेश पर निजी कारोबारी के काफिले को पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया गया? क्या इसके लिए आधिकारिक अनुमति और सुरक्षा आकलन किया गया था?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस वाहन की मौजूदगी के बावजूद सार्वजनिक सड़क पर स्टंट जैसी गतिविधियों पर रोक क्यों नहीं लगाई गई? पुलिस लाइन के आरआई की ओर से घटना की जानकारी नहीं होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
अब रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से इस संबंध में आधिकारिक स्पष्टीकरण और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। साथ ही यह भी सवाल है कि यदि यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी या नहीं।
पुलिस जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए है, निजी रसूख के प्रदर्शन के लिए नहीं।
