जनपद अमरोहा
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा पुलिस को साइबर अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान में जनपदीय साइबर सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से कुल 243 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 51 लाख रुपये बताई जा रही है आपको बता दें कि पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी अमरोहा द्वारा सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP और बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें। ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें और CEIR पोर्टल पर फोन ब्लॉक कराएं
जनपद अमरोहा
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह
जनपद अमरोहा
