वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी
वरुणा जोन में अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली और सख्त तेवरों के कारण ‘लेडी सिंघम’, के रूप में मशहूर एडीसीपी ,लिपि नगायच, जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हो चुकी हैं। दीपावली के पावन पर्व पर उन्होंने समस्त वाराणसी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी है।
एडीसीपी ,लिपि नगायच, ने जनता को यह विश्वास दिलाया है कि इस खुशी के पर्व पर वरुणा जोन की पूरी पुलिस जनता की हर मुश्किल और खुशी के पल में 24 घंटे सदैव तत्पर है। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए उनकी पैनी निगाह पूरे जोन पर बनी हुई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि लोग बिना किसी डर के हर्षोल्लास के साथ दीपावली का यह पावन पर्व मना सकें।
