प्रेस नोट कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)
पुलिस अधीक्षक बैतूल अमित सक्सेना द्वारा जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री लोकेश कुमार डावर के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.08.2026 को फरियादी रामकिशोर पिता भीमराव मोहने निवासी गांधी वार्ड भैंसदेही की रिपोर्ट पर भैंसदेही कस्वा में हुई पांच मंदिरों में दान पेटियों से नगदी चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी संदीप उर्फ दादू धाड़से को गिरफ्तार किया तथा चोरी गई दान पेटियों से नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण
दिनांक 01.08.2026 को फरियादी फरियादी रामकिशोर पिता भीमराव मोहने निवासी गांधी वार्ड भैंसदेही ने थाना भैंसदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भैंसदेही कस्वा के 05 अलग अलग मंदिरों की दान पेटियों से नगदी चोरी कर लिया गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 305(डी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए भैंसदेही पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया । पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग एस्कॉर्ट के साथ घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर साक्ष संकलन किया गया । पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी भैंसदेही श्री राजेश सातनकर द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही संदीप उर्फ दादू धाड़से को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा भैंसदेही कस्वा से पांच मंदिरों में दान पेटियों से नगदी चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई दान पेटियों से नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल को बरामद की गई । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
संदीप उर्फ दादू धाड़से निवासी थाना झल्लार
बरामद संपत्ति
घटना में प्रयुक्त hf डी lux मोटर साइकल एवं नगदी 4000 रुपए
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, asi श्रीकांत वर्मा, प्र.आर. 22 छोटेलाल, आरक्षक सोनू काजले (694), तनवीर खान (262), सोनू शर्मा(600), नारायण जाट (490), सुनील इवनाती (589), नरेंद्र (683), सुरजीत जाट, सुनील उइके (490) की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल की आमजन से अपील
पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं अन्य कीमती संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। वाहन हमेशा सुरक्षित स्थान पर खड़े करें तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
