*पीलीभीत श्रावण मास के प्रथम सोमवार को पुलिस अधीक्षक महोदय ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*
पीलीभीत आज दिनांक 18.07.22 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग जनपद बरेली बार्डर स्थित चौकी शाही से थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित गौरी शंकर मंदिर के बीच ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को चैक किया गया साथ ही थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गौरी शंकर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं/कांवड़ियों द्वारा पूजा/अर्जना/जलाभिषेक/परिक्रमा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मन्दिर में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l
रिपोर्ट फूल चन्द राठौर
इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत