इंडियन टीवी न्यूज़ बगहा संवाददाता मो. अमशाद खान की रिपोर्ट।
7 सितंबर तक eKYC की अंतिम तिथि :
पंचायत स्तर पर कृषि कर्मियों को लोगों से मिलकर eKYC कराने का दिया गया निर्देश ।
बगहा बिहार –
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत लाभ पा रहे वैसे लाभुक जो अपना eKYC नहीं करा पाए हैं । हर हाल में 7 सितंबर तक eKYC पूरा करा लें । इसके बाद eKYC नहीं कराने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना से वंचित होना पड़ेगा । उक्त बातें प्रखंड बगहा-2 के प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार ने कही ।, वे गुरुवार को प्रखंड ई-किसान भवन बगहा-2 में कृषि कर्मियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे ।
इस दौरान उन्होंने पंचायत वार डीजल अनुदान योजना की समीक्षा की साथ ही साथ कृषि समन्वयको को लंबित आवेदनों को शत समय छोड़ने का निर्देश दिया । इसके अलावा पंचायत कृषि कार्यालय के नियमित संचालन एवं पीएम किसान योजना के लाभुकों के शत-प्रतिशत सत्यापन को लेकर भी उन्होंने कृषि कर्मियों को निर्देशित किया । उन्होंने तय समय सीमा के अंदर सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया ।
इस कार्य में किसी भी प्रकार से शिथिलता या लापरवाही नहीं बरतने की बात प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा । अंतरवर्ती खेती के तहत टाल दियारा पंचायतों के किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा । इसको लेकर कृषि कर्मियों को एक सप्ताह के अंदर किसानों का चयन कर सूची प्रखंड किसान कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर कृषि समन्यवक का किसान सलाहकार आदि मौजूद थे ।