लोकेशन शिवपुरी
शिवपुरी की सब्जी मंडी से चोरी हुई बाइक पुलिस प्रशासन देखता रहा

खबर खबर जिला शिवपुरी से है जहां आज घटना सुबह 6:00 बजे लगभग की है अरविंद रावत निवासी सुआ खेड़ी की मोटरसाइकिल सब्जी मंडी इस्लाम हारून एंड कंपनी की दुकान के पीछे वाले गेट के पास खड़ी हुई थी जब अरविंद रावत अपना कार्य पूर्ण करने के पश्चात गाड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी वहां से गायब थी उन्होंने आसपास दुकानों पर पूछताछ की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ गाड़ी के बारे में कोई पता नहीं चल पाया गाड़ी का नंबर एमपी 33 एमएन 6936 है

सूचना देने वाले को ₹5100 का इनाम रखा गया है चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि बीच बाजार से भी बाइक को चुराकर ले जाते हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठा रहता है सब्जी मंडी के पास में ही सिटी कोतवाली है फरियादी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी है गाड़ी सुआ खेड़ी निवासी अरविंद रावत के नाम पर है
जिला शिवपुरी से आशीष थापक की रिपोर्ट